October 21, 2026

मुख्यमंत्री ने बूढ़ातालाब में म्यूजिकल फाउंटेन का किया लोकार्पण

0
IMG-20201124-WA0288

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज स्वामी विवेकानंद सरोवर (बूढ़ातालाब) में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्थापित म्यूजिकल फांउटेन का लोकार्पण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार…’, ‘जय हो…’ और ‘शिव तांडव स्रोत’ की धुनों पर थिरकते रंगीन फव्वारों के खूबसूरत नजारों का भी आनंद लिया। बूढ़ातालाब में म्यूजिकल फांउटेन शुरू होने से वहां आने वाले लोगों को मनोरंजन का एक और जरिया मिलेगा। रंगीन, संगीतमय जलराशि के थिरकन के बीच ऐतिहासिक बूढ़ातालाब की खूबसूरती और भी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed