July 22, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर करेंगे छत्तीसगढ़ सेवियों का सम्मान

0
IMG_20201127_191334

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के 8वें छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस 28 नवम्बर को सवेरे 11.30 बजे अपने निवास से छत्तीसगढ़ सेवियों का सम्मान करेंगे। इस मौके पर संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत मौजूद रहेंगे। जिन छत्तीसगढ़ी सेवियों का सम्मान किया जाएगा उनमें नंदकिशोर शुक्ला बिलासपुर, वैभव पाण्डेय बेमेतरिहा, रायपुर, चितरंजन कर रायपुर, मुकुंद कौशल दुर्ग, डॉ. परदेशीराम वर्मा भिलाई, रामेश्वर वैष्णव रायपुर, संजीव तिवारी भिलाई, व्याख्यता, संजीव तिवारी दुर्ग अधिवक्ता, डॉ. राजन यादव खैरागढ़, देवेश तिवारी और सुश्री सुधा वर्मा रायपुर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed