July 22, 2026

राज्यपाल सुश्री उइके ने भगवान श्री महाकाल एवं श्री अंगारेश्वर महादेव में देवदर्शन कर पूजा-अर्चना की

0
1

????????????????????????????????????

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने उज्जैन प्रवास के दौरान आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान श्री महाकाल के दर्शन कर विधिवत् पूजा-अर्चना की तथा देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं आमजन की मंगलकामना की। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति ने राज्यपाल सुश्री उइके को भगवान श्री महाकाल की तस्वीर, प्रसाद, दुशाला भेंट कर अभिवादन किया। तत्पश्चात् राज्यपाल सुश्री उइके ने श्री अंगारेश्वर महादेव मन्दिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

पूजन-अर्चना के पूर्व राज्यपाल से श्री महाकालेश्वर मन्दिर के महन्त श्री विनीत गिरिजी ने सौजन्य भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed