October 22, 2026

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा लिखित आत्मकथा “बैटल नॉट यटओवर” का विमोचन

0
1

नई दिल्ली में राष्ट्रीय विधि आयोग के अध्यक्ष श्री ऋतुराज अवस्थी, ओडिशा के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री वी गोपाल गौडे ने किया.
मूल रूप से उड़िया भाषा में लिखी गई इस आत्मकथा का अंग्रेजी में अनुवाद प्रसिद्ध लेखक और अकादमी पुरस्कार विजेता प्रोफेसर भगवान जय सिंह ने किया है.
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस आत्मकथा में उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों और उनसे मिली सीख को साझा किया है. वह अपने पिता स्व. श्री परशुराम हरिचंदन से प्रेरित थे. राज्यपाल ने कहा कि वह जिस भी पद पर रहे, उन्होंने हमेशा न्याय के लिए काम किया और अन्याय के खिलाफ मुखर रहे.
इस दौरान डॉ. विजयानंद सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन की पुस्तक के बारे में दिया गया संदेश भी पढ़ा.
इंडियन कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल्स द्वारा आयोजित इस सेमिनार में केन्द्रीय साहित्य अकादमी के सचिव श्री के श्रीनिवास राव, प्रख्यात लेखक प्रो.डॉ. विजयानंद सिंह समेत कई गणमान्य हस्तियां, मीडियाकर्मी एवं दिल्ली के नागरिक मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed