अब के सावन आया है…
अब के सावन आया है आंखों में भरकर यार
पहला पहला प्यार हमारा पहला पहला प्यार
फूल खिले थें जब साजन पतझड़ की क्यारी में
ख़ुशबू बन आए थें तुम मन की फुलवारी में
याद तुम्हें भी होगा शायद वो अपना इज़हार
पहला पहला प्यार हमारा पहला पहला प्यार
पहली पहली बारिश वो पहला पहला सावन
पहली पहली बार नचा था जब सुध खोकर मन
रंग बिरंगी खुशियां लेकर आया था इतवार
पहला पहला प्यार हमारा पहला पहला प्यार
चलते चलते साथ अलग हो जाएंगी राहें
हमने कब ये सोचा था रह जाएंगी आहें
बीच खड़ी होगी अपने ये दुनिया बन दीवार
पहला पहला प्यार हमारा पहला पहला प्यार
~आकांक्षा