समय किसी के लिए नहीं रुकता!
अनिल अग्रवाल
बाउजी की दी हुई घड़ी जब भी देखता हूँ, तो उनकी यही बात याद आ जाती है।
तब ये बस एक सिंपल सा गिफ्ट था – दोस्तों को दिखाने, बाहर पहनकर जाने, और शाम को उतारकर संभाल कर रख देने वाली एक चीज़… पर इसका असली मतलब तो अब समझ आता है – बाउजी ने यह सिर्फ टाइम देखने के लिए नहीं दी थी, उन्होंने ये वक़्त समझने के लिए दी थी।
समय का सही इस्तेमाल इंसान को क़ामयाबी तक ले जाता है… कहने को तो सभी के पास 24 घंटे ही हैं, पर अपने सपनों की ओर चलने के लिए ये काफ़ी हैं या नहीं ये आप ही के हाथ में है।
घड़ी का सही मतलब समझ जायेंगे तो आपको जीवन में कभी कोई नहीं रोक पाएगा।