तुम देखो ऐसे कि सुर्ख़ लाल रंग हो जाऊँ…
तुम देखो ऐसे कि सुर्ख़ लाल रंग हो जाऊँ,
चढ़े कोई भी रंग मगर तेरे रंग में खो जाऊँ।
भांग के नशे में रंग-बिरंगी लगे ये दुनिया,
नशा उतरे न तुम्हारा — ऐसी ही हो जाऊँ।
भीगा दो पिया प्रेम की मीठी बारिश में,
भीगती हुई तेरी ही गोद में सो जाऊँ।
बिछौना मखमली लगे इश्क़ की चादर में,
तेरी बाहों में लिपट कर फिर से खो जाऊँ।
‘दिल’ की बस एक ही तमन्ना है मेरे सनम,
तेरे इश्क़ में मिटकर भी अमर हो जाऊँ। ✍️ वीणा मिस्त्री
#Ishq #Mohabbat #Ghazal #HindiGhazal #UrduPoetry
#Rang #HoliVibes #LoveInColors #DilSe
#RomanticLines #PoetryLovers #Shayari
#IshqForever #Sanam #RuhaniIshq
#LafzonKaJadoo #Ehsaas #PoetryAddict