October 21, 2026

शोधार्थियों एवं अध्यापकों के लिए 27 फरवरी को एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

0
Screenshot_2021-02-27-19-23-04-27

विवेकानंद कॉलेज, कोल्हापुर (स्वायत्त)
हिंदी विभाग
आप सभी के कुशलता की कामना है।
आपसे अनुरोध है कि श्री स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्था, कोल्हापुर संचालित
विवेकानंद कॉलेज, कोल्हापुर (स्वायत्त) में
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) प्रायोजित
27 फरवरी, 2021 को एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

यह सेमीनार शोध कार्य करने वाले शोध छात्र एवं अध्यापकों के लिए उपयुक्त है। इस सेनिनार के अंतर्गत अनुसंधान का स्वरुप, प्रकार , अनुसंधान का वैज्ञानिक आधार, तुलनात्मक अनुसंधान आदि विषयों पर चर्चा कर अनुसंधान संबंधी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

संगोष्ठी का विषय:- “अनुसंधान के विविध आयाम”
शोध पत्र के लिए उप विषय-

  1. अनुसंधान का अर्थ एवं परिभाषा
  2. अनुसंधान में तथ्य और सत्य
  3. साहित्य अनुसंधान के विविध प्रकार
  4. साहित्यिक तथा वैज्ञानिक अनुसंधान में साम्य-वैषम्य
  5. अनुसंधान और आलोचना
  6. तुलनात्मक अनुसंधान- स्वरूप एवं प्रक्रिया
  7. तुलनात्मक अनुसंधान का महत्त्व
  8. प्रयोजनीय हिंदी और अनुसंधान के विविध क्षेत्र
  9. हिंदी अनुसंधान: शोध लेख, शोध प्रबंध विधि शोध से संबंधित ऐसे ही किसी अन्य विषय पर भी शोध-पत्र तैयार किया जा सकता है। शोध आलेख 1500 शब्दो से अधिक नहीं होना चाहिए। शोध आलेख मंगल फॉन्ट साइज 14 में टाइप होने चाहिए। आलेख के अंत मे अपना नाम,पदनाम,पत्राचार का पता,मोबाइल नंबर एवं ई-मेल अवश्य लिखें। शोधालेख के अंत मे संदर्भ ग्रंथों और टिपण्णी का समुचित उल्लेख होना चाहिए। आलेख निम्नलिखित ई-मेल पर ही भेजें —
    depthindivck@gmail.com
    उत्कृष्ट शोध पत्रों को शोध पत्रिका में शीघ्र प्रकाशित किया जायेगा।

संयोजक- डॉ आर. आर. कुंभार
प्राचार्य, विवेकानंद कॉलेज, कोल्हापुर (स्वायत्त)
समन्वयक:- डॉ. आरिफ महात
हिंदी विभागाध्यक्ष,
विवेकानंद कॉलेज, कोल्हापुर (स्वायत्त)
सह समन्वयक- डॉ दीपक तुपे

पंजीकरण – निःशुल्क

पंजीकरण लिंक: (Registration Link)

https://forms.gle/KTqG8sQSaZCzp7NL9

टेलीग्राम ग्रुप लिंक

https://t.me/joinchat/I2aJp4g-guSu9yOK

सूचना:- सभी प्रतिभागियों को संगोष्ठी समाप्ति के बाद फीडबैक फार्म भरते ही प्रमाण पत्र प्रेषित किया जाएगा।
संयोजन समिति संपर्क:-
डॉ. आरिफ महात
9860857089
डॉ. दीपक तुपे
हिंदी विभाग
8805282610

नोट- यह संगोष्ठी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों पद्धति से संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed