March 6, 2026

तारीफ़ के दो मीठे बोल

0
WhatsApp Image 2025-08-26 at 8.06.43 AM

ये रेशमी जुल्फे ये शरबती आंखे इन्हे देखकर जी रहे हैं सभी..
तेरे मस्त मस्त ये नैन मेरे दिल का ले गए चैन..
अरे क्या सोच रहे हैं आप सब कि आज मै ये गाने क्यों सुना रही हूं।दरअसल अगर ध्यान से इन गाने के बोलो को देखा जाए तो इन दोनों ही गानों में तारीफ छुपी हुई है ।हा सखियों तारीफ एक ऐसा शब्द है जिसे हर कोई सुनना चाहता है।
तारीफ के दो मीठे बोल किसी के भी दिल को खुशियों से सराबोर कर देते हैं। बशर्त तारीफ दिल से होनी चाहिए।तारीफ जहां एक तरफ हौसला बढ़ाती है तो दूसरी तरफ यदि तारीफ या सराहना के शब्द किसी को खास महसूस ना करा पाए तो वे बेकार हैं।
तारीफ करने के भी कुछ कायदे होते हैं ।सही शब्दो में यदि तारीफ की जाती है तो प्रशंसा के शब्द किसी के भी दिल को बाग-बाग कर देते हैं। इसलिए खास तरह से तारीफ करना आना जरूरी है।
अगर आपको अपनी तारीफ सुनकर अच्छा लगता है तो जाहिर सी बात है जब आप दूसरे की तारीफ करेंगे तो उसे भी अच्छा लगेगा लिहाजा आप जब भी किसी की तारीफ करें तो तारीफ के शब्दों में कोई खास बात होनी चाहिए।तो चलिए जानते हैं तारीफ करने के कुछ फंडे :

जब भी आप किसी की तारीफ करें तो तारीफ वास्तविक लगनी चाहिए ना की बनावटी।

लोगों की तारीफ उनके सामने नहीं पीठ पीछे करें इससे महसूस होता है कि आपके मन में उसके लिए वाकई तारीफ के भाव हैं ।तारीफ में कहे गए शब्द उस व्यक्ति के व्यक्तित्व के अनुरूप होने चाहिए।

तारीफ के शब्द तारीफ सुनने वाले को विशेष महसूस कराने वाले होने चाहिए। इससे सिर्फ तारीफ सुनने वाले कोई नहीं तारीफ करने वाले को भी अच्छा लगता है।

कभी-कभी आप अपने किए गए कामों के लिए भी सराहना करें। अपनी खुद की तारीफ की कभी-कभी करनी चाहिए इससे आपका मन हमेशा प्रसन्न रहेगा।

तारीफ करते समय विशेष ध्यान रखें कि यह तारीफ चापलूसी में ना बदल जाए।

बहुत सारे लोग तारीफ करने में कंजूसी करते हैं इसकी वजह कहीं ना कहीं मन की ईर्ष्या होती है यदि किसी को अच्छा महसूस कराना है तो नेगेटिव कमेंट देने से हमेशा बचना चाहिए।

आप किसी की तारीफ में कोई ऐसी खास बात कहते हैं । जो पहले किसी ने ना कहीं हो या जिस पर किसी ने पहले ध्यान ना दिया हो और आप पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने उस पर ध्यान दिया है। तो बाकी है काबिले तारीफ बात होगी।
तारीफ करके आप किसी का भी दिल जीत सकते हैं।

अनीता सिंह
स्वरचित मौलिक रचना
Pic Google
@highlight

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *