घाव पर मरहम लगाना चाहिए
घाव पर मरहम लगाना चाहिए।
दिल जले को क्यों जलाना चाहिए?
रात का यह स्वप्न है किस काम का ।
स्वप्न दिन में भी दिखाना चाहिए।।
बेइमानी, लूट हो, या भ्रष्ट कुछ।
सत्य जनता को बताना चाहिए।।
राहजनी कर रहे है लोग भी ।
तनिक मन में भय बिठाना चाहिए।।
स्वयं को कमजोर जो है मानता ।
है अभी दम समझ आना चाहिए।।
बलदाऊ राम साहू
दुर्ग, छत्तीसगढ़