October 21, 2026

सुशासन तिहार की घोषणाएं हुईं जमीन पर साकार, मांदरी गांव में दिखा विकास का असर

0
20260502211222_jameen

सुशासन तिहार के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणाएं अब धरातल पर दिखाई देने लगी हैं। कांकेर विकासखंड के ग्राम मांदरी में स्वीकृत विभिन्न विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

ग्राम पंचायत मांदरी के उपसरपंच छबिलाल कुमेटी ने बताया कि पिछले वर्ष सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री द्वारा गांव के विकास के लिए विभिन्न कार्यों की घोषणा की गई थी, जिनका कार्य अब पूरा हो चुका है। ग्राम मांदरी में लगभग 40 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं।

इन कार्यों में हाई स्कूल मांदरी में 20 लाख रुपए की लागत से अहाता निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इसके अलावा साल्हेभाट मुख्य मार्ग से तीरऊ सलाम घर तक 600 मीटर सीसी रोड का निर्माण 5 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। वहीं गांव के आंगनबाड़ी भवन का उन्नयन कार्य भी 5 लाख रुपए की लागत से पूर्ण किया जा चुका है। ग्राम मांदरी के पूर्व सरपंच दशरथ कुरेटी ने बताया कि गांव वालों की प्रमुख मांग हाई स्कूल परिसर में अहाता निर्माण की थी। पहले स्कूल परिसर खुला होने के कारण यहां असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। अब अहाता निर्माण हो जाने से स्कूल परिसर सुरक्षित हो गया है और बच्चे बेहतर माहौल में पढ़ाई कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी भवन के जीर्णाेद्धार की मांग भी लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों के पूरा होने से गांव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed