राखी का पावन त्योहार
रेशम की नाज़ुक-सी डोरी,
जिसमें लिपटा बहन का प्यार,
खुशियाँ लेकर देखो आया,
राखी का पावन त्योहार।
बहना के मन में मीठी आस,
भैया रहे सदा उसके पास।
छोटी-सी राखी, बड़े संकल्प,
भाई रखे बहना का मान,
बहन करे भाई का सम्मान।
भाई देता प्यारा-सा वचन,
हर पल रखेगा बहना का मन।
रक्षा करेगा, साथ निभाएगा,
दूर रहे या पास,
हृदय में सदा बसाएगा।
बहना विजय-तिलक लगाए,
आरती की थाल सजाए।
बचपन की यादें फिर मुस्काए,
बीते पल आँखों में छा जाए।
झगड़े थोड़े, प्यार बहुत सारा,
हर पल रिश्ता लगे न्यारा।
शरारतें और मीठी तकरार,
यही तो है भाई-बहन का प्यार।
न धन चाहिए, न कोई उपहार,
बस बना रहे यह प्रेम अपार।
हर वर्ष सजे खुशियों की बहार,
यूँ ही महकता रहे भाई-बहन का संसार।
ईश्वर से यही है शुभकामना,
रिश्ते में प्रेम बना रहे,
भाई की कलाई पर बहन का प्यार,
बहन के जीवन में भाई का दुलार रहे।
🌹 रक्षा बंधन के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! ❤️
डॉ.मनीषा अवस्थी
रायगढ़(छ.ग)