November 3, 2026

विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस के उपमहासचिव पद पर डॉ. तनुजा पदारथ बिहारी की नियुक्ति

0
WhatsApp Image 2026-10-20 at 8.29.21 PM

समस्त हिंदी जगत को हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि मॉरीशसीय पक्ष की ओर से 19 अक्टूबर, 2026 को डॉ. तनुजा पदारथ बिहारी ने विश्व हिंदी सचिवालय के उपमहासचिव पद का कार्यभार संभालाना आरम्भ किया है ।

बाल्यकाल से ही आपका लगाव भारतीय संस्कृति एवं हिंदी भाषा के साथ रहा है । आपने हिंदी में स्नातक एवं एम.ए. की शिक्षा ग्रहण की है । इसके उपरांत आपने डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, अगरा से हिंदी में पी.एच.डी एवं डी. लिट् की उपाधियाँ प्राप्त कीं । लगभग 16 वर्षों तक रवींद्रनाथ ठाकुर (ईलो) एवं महात्मा गांधी संस्थान (मोका) माध्यमिक पाठशालाओं में शिक्षिका तथा विभागाध्यक्षा के पद संभाले और 7 वर्षों तक महात्मा गांधी संस्थान, (मॉरीशस) के हिंदी भाषा संकाय के हिंदी विभाग में हिंदी व्याख्याता रहीं । गद्य विधाओं के अतिरिक्त आप भाषा, प्रवासी साहित्य एवं अनुवाद संबंधी शोध एवं आलोचनात्मक लेखन की ओर प्रवृत्त हैं । आपके लेख, लघु-कथाएँ, यात्रावृत्तांत, शोधपत्र आदि प्रकाशित हुए हैं । आपने कई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, संगोष्ठियों तथा वेबिनारों में सक्रिय भागीदारी दी और अपने शोध आलेख प्रस्तुत किए हैं । आपने ‘कथाधर्मी तेजेंद्र’ नामक पुस्तक का सह-संपादन भी किया है । आपने कॉमनवेल्फ़ ऑफ़ लर्निंग (Commonwealth of Learning) द्वारा आयोजित एवं संचालित टक्नॉलॉजी एनेबल्ड लर्निंग (Technology Enabled Learning) में प्रशिक्षण प्राप्त कर मूडल पर ऑनलाइन हिंदी शिक्षण के कार्यान्वयन में योगदान दिया है । आपने एयर मॉरीशस के विमान परिचारकों-परिचारिकाओं को प्रशिक्षित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed