July 23, 2026
IMG-20220630-WA0003

मुश्किल कहां सबकुछ आसान तो है,
दुनियाँ में हर समस्या का समाधान तो है,
ढूँढोगे तो हल मिलेगा,सब आसान तो है।
मर कर नहीं दुनियाँ में जी कर तो देख,
रोकर जीना भी क्या?हँसना आसान तो है।
सुन ज़िन्दगी क्या है एक इम्तिहान तो है।
ढूँढोगे तो हल मिलेगा,सब आसान तो है।
देख वो पिघलती हुई शमा रौशनी देती है,
जलकर भी जीना कितना आसान तो है।
गम में हो अगर ज़िन्दगी तो न कह किसी से,
बांटकर ज़रा मुस्कान जीना आसान तो है।

दीपा साहू “प्रकृति”

तिल्दा रायपुर (छत्तीसगढ़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed