July 22, 2026
IMG-20220830-WA0050

तुम नहीं हो मगर तुम्हारी तस्वीरें है बेशुमार
मेरे इस एक बित्ते से मोबाइल में

तुम्हारी अनुपस्थिति में रात के तीसरे पहर
किताबों के पन्ने पलटते, थकहार
जब भी नींद के आगोश में जाती हूँ
बाँये हाथ की करवट ले
दिल को थोड़ा दबा
दाहिना हाथ मोबाइल पर धर
सुकून से सो जाती हूँ

क्योंकि मोबाइल उस वक्त
फ़क़त मोबाइल नहीं
सीना रहता है तुम्हारा…

– अनिला राखेचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed