November 10, 2026
2

हँसने वाला और हँसेगा इससे ज़्यादा क्या होगा
मेरा ग़ुस्सा और बढ़ेगा इससे ज़्यादा क्या होगा

पानी मेरे शहर तलक है यानी पानी घर तक है
पानी सर तक आ जाएगा इससे ज़्यादा क्या होगा

मुझको छोड़ के जाने वाले बेफ़िक्री से आगे जा
दो हफ़्ते ग़म बहुत रहेगा इससे ज़्यादा क्या होगा

जीत गए तो जीने का बढ़ जाएगा इक और मज़ा
हारे तो रोना आएगा इससे ज़्यादा क्या होगा

अब इससे क्या लड़ना मेरा भाई है जैसा भी है
मेरा हिस्सा खा जाएगा इससे ज़्यादा क्या होगा

– @manikadubey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed