July 23, 2026

बात धर्म की आते ही कट्टर हो जाते हैं…

0
गिरीश पंकज

बात धर्म की आते ही कट्टर हो जाते हैं
अच्छे-अच्छे इंसां भी पत्थर हो जाते हैं

कैसी पूजा और इबादत करते हैं कुछ लोग
जिसको करके भी बद से बदतर हो जाते हैं

पूजा भीतर सोई करुणा तक पहुँचाती है
धीरे-धीरे लोग वही बेहतर हो जाते हैं

हाथ जोड़ने भर से ही भगवान नहीं मिलते
वो आते जब दिल से हम सुंदर हो जाते हैं

धर्म बाद में आये पहले करें देश-पूजा
पंकज वे ही लोग यहाँ ईश्वर हो जाते हैं

गिरीश पंकज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed