November 10, 2026
3

(बाल दिवस की बधाई! बच्चे ही बनाएंगे देश को और बेहतर…)

इस अराजक दौर में विश्वास हैं बच्चे
आस्थाओं के विमल आकाश हैं बच्चे

हम तो बुझते दीप हैं इस रात के यारो
आएगी जो भोर उसकी आस हैं बच्चे

देवता किस लोक में रहते नहीं मालूम
देवता हैं इनमे ये अहसास हैं बच्चे

आचरण के निर्वसन होने से पहले तुम
भूल मत जाना तुम्हारे पास हैं बच्चे

आज फिर लौटे हैं खाली हाथ क्यूँ पापा
आज है त्यौहार और उदास हैं बच्चे

@गिरीश पंकज
—-
नेशनल एक्सप्रेस, नई दिल्ली/ 12 जनवरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed