April 23, 2026
shamshan-ghat1_1598790634

हमें साथ-साथ शोधित होना था
हमें साथ- साथ क्रोधित होना था
लेकिन तुम गृहस्थी में मारी गयी
और मैं नौकरी के चक्कर में मरा

कहाँ समय रहा हमारे पास
खुद को माँजने का
मंज कर धार बन जाने का
एकाध पत्रिकाओं को पढ़ने या
उनमें लेख लिखने के सिवाय
हम कर ही क्या पाये?
हमने बच्चे पैदा किए
और उन्हें भी उसी चक्की में धकेला
जबकि सामने पसीने से लथपथ
और खून से लहूलुहान
ढहती हुई दुनिया को
सबसे खरी आवाज की जरूरत थी

सबसे कठिन समय में हम
मृत्यु के सबसे आसान तरीकों से मरे।

– अनुज लुगुन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *